भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, देश कुल 28 पूर्ण राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों का संगठन है। भारत में वर्तमान समय में 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं, सभी प्रदेशों के अलग-अलग मुख्यमंत्री हैं जिनका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। हर पांच साल बाद नए मुख्यमंत्री (chief minister) पद के लिए चुनाव कराये जाते हैं और उस राज्य की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके नए मुख्यमंत्री को चुनती है। मुख्यमंत्री के अलावा सभी राज्यों के लिए एक राज्यपाल (governor) की नियुक्ति की जाती है जो राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख होता है। राज्यपाल की नियुक्ति केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है जिसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है लेकिन यह स्थाई नहीं होता है, राज्यपाल को कभी भी उनके पद से हटाया जा सकता है या उनके कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है।
हम इस पेज पर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की सूची प्रदान कर रहें हैं जिससे आप एक ही जगह पर आसानी से सभी राज्यों के मुख्यमंत्री (chief minister) का नाम जान सकते हैं।
✍ भारत के विभिन्न राज्यों के प्रथम मुख्यमंत्रियों की सूची -
▪️जम्मू एवं कश्मीर - गुलाम मोहम्मद सद्दीक
▪️हरियाणा - भगवत दयाल शर्मा
▪️हिमाचल प्रदेश - यशवंत सिंह परमार
▪️पंजाब - डॉ॰ गोपीचन्द भार्गव
▪️दिल्ली - चौधरी ब्रह्म प्रकाश
▪️उत्तराखण्ड - नित्यानन्द स्वामी
▪️राजस्थान - हीरालाल शास्त्री
▪️उत्तर प्रदेश - गोविन्द वल्लभ पन्त
▪️बिहार - श्री कृष्ण सिन्हा
▪️झारखण्ड - बाबूलाल मरांडी
▪️पश्चिम बंगाल - प्रफुल्ल चन्द्र घोष
▪️ओडिशा - हरेकृष्णा महतब
▪️छत्तीसगढ़ - अजीत जोगी
▪️मध्य प्रदेश - पं. रविशंकर शुक्ल
▪️गुजरात - डॉ॰ जीवराज नारायण मेहता
▪️महाराष्ट्र -- यशवन्त राव चव्हाण
▪️गोवा -- दयानंद बांदोडकर
▪️आंध्र प्रदेश -- नीलम संजीव रेड्डी
▪️तमिलनाडु -- पी.एस. कुमारस्वामी राजा
▪️केरल -- इ.एम.एस. नंबूदिरीपाद
▪️असम -- गोपीनाथ बारदलोई
▪️मणिपुर -- एम. कोइरंग सिंह
▪️मेघालय -- डब्ल्यू. ए. संगमा
▪️सिक्किम -- के.एल. दोरजी खंगसरपा
▪️नागालैण्ड -- पी. शैलू ओ
▪️अरुणाचल प्रदेश -- प्रेमखाण्डू थंगन
▪️मिजोरम -- एल. चल छंगा
━━━━━━━━━━━━━━━━
0 Comments